द्वारा प्रस्तुत
द्वारा संचालित

Shopping

जिंदगी में सभी संबंधों को बेहतर बनाने की कोशिश में रहते हैं। इसमे अपनो को उपहार देने और लेने का विशेष महत्व होता है। उपहार रिश्तों में नई उष्मा भर देते हैं और गर्मजोशी का अहसास कराते हैं। विशेषतौर पर जीवनसाथी है तो उसके साथ बेहतर संबंध हर व्यक्ति की जरूरत होती है। महिलाओं को प्रिय होते हैं आभूषण और यदि पुरुष जीवनसाथी उन्हें तोहफे में आभूषण उपहार देते हैं तो रिश्तों को और अधिक मजबूती मिलती है। इस बार व्हाइट गोल्ड, प्लैटिनम, डायमंड या पर्ल सैट उपहार में दे सकते हैं। ज्वैलरी कलैक्शन में नई तरह की स्टाइलिश व ट्रैंडी ज्वैलरी बढ़ने से आप की लाइफ पार्टनर की मुसकान खिल उठेगी। आजकल हर्बल बॉडी केयर हैंपर्स भी आते हैं, जो त्वचा को हेल्दी रूप से हाइड्रेट और ग्लो बनाने में मददगार होते हैं। ये हैंपर्स किसी भी त्वचा के लिए उपयोगी होते हैं और इनके साइड इफेक्ट्स भी नहीं होते। इसके अलावा एसेंशियल ऑयल की भी अलग खासियत होती है। कई स्वास्थ्य समस्याओं और तनाव को दूर करने के लिए भी इनका इस्तेमाल किया जाता है। इसी तरह बाजार में रसोई से जुड़े बहुत सारे विकल्प मिल जाते हैं, जो काम को आसान करने में मदद करते हैं। आप चाहें तो पत्नी को कुकवेयर और वैक्यूम क्लीनर दे सकते हैं। शॉपिंग को सुलभ बनाने के लिए रामपुर, रुद्रपुर, पटना, मुजफ्फरपुर और भागलपुर मे शॉपिंग फेस्टिवल आयोजित किये जा रहे हैं।

Brand Content

Videos