उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून में वातावरण कुछ ऐसा है कि यहां पर लोग प्रॉपर्टी खरीदकर लंबे समय के लिए बस जाना चाहते हैं। देश के बड़े शहरों से हवाई और रेल मार्ग से सीधे तौर पर जुड़े देहरादून में लोग नयी से नयी प्रॉपर्टी को खरीदने या उसमें निवेश के इच्छुक रहते हैं। लोग प्रतीक्षा नहीं करते कि केवल सरकार ही उन्हें किसी विशेष स्थान को विकसित करके दे। उनके लिए बिल्डर ही इलाका विकसित करके देते हैं। आजकल शहर इतनी तेजी से बढ़ता है कि यातायात के संसाधन खुद ब खुद बेहतर होते चले जाते हैं। देहरादून में राजपुर रोड, इंदिरा नगर, हाथीबरकाला, चकराता रोड और सहस्त्रधारा रोड पर ओकवुड, इन्फिनिटी ग्रीम इत्यादि बिल्डर्स क लगभग विकसित प्रॉजेक्ट्स या तो आ रहे हैं या फिर पूरे हो चुके हैं। दो साल में पॉपर्टी के दामों कमी भी देखी गई है। ऐसे में यही उचित समय है अपने सपनों का मकान खरीदने का। दीपावली के विशेष अवसर इन दिनों बिल्डरों की ओर से विशेष स्कीमें भी दी जा रही हैं।