द्वारा प्रस्तुत
द्वारा संचालित

Shopping Festival - Darbhanga




मन से उदासी को दूर हटाने के लिए लोग त्योहारों की प्रतीक्षा करते हैं और इस सीजन में अपनी क्षमता के अनुसार खरीदारी जरूर करते हैं। वे चाहते हैं कि जीवन में कुछ नया खरीदकर बदलाव लाया जा सके और उदासी को दूर किया जा सके। वे ऐसा कर पाते हैं तो जीवन को बेहतर बना पाते हैं। लेकिन, त्योहारों के दौरान कभी समय की कमी होती है तो कभी एक बाजार से दूसरे बाजार तक जाने में शारीरिक थकान हो जाती है। ऐसे में जरूरी होते हैं शॉपिंग फेस्टिवल। दैनिक हिन्दुस्तान ने दरभंगा के लोगों की परेशानी को समझते हुए शॉपिंग फेस्टिवल का आयोजन किया है। यहां एक ही स्थान पर मनचाही चीजें देखने, परखने और खरीदने का मौका मिल सकेगा।